wooden furniture worth one crore recovered
wooden furniture worth one crore recovered

बिधाननगर के पास मुरारीगछ चेकपोस्ट इलाके में वन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर एक 12 चक्का ट्रक से काफी मात्रा में कीमती लकड़ी के फर्नीचर बरामद किया है। इस घटना में वन विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ट्रक से बरामद लकड़ी के फर्नीचर का बाजार मूल्य एक करोड़ के आस पास है। बरामद लकड़ी के फर्नीचर अरुणाचल प्रदेश से बिहार भेजा जा रहा था। वन विभाग पूरी घटना की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here