Two bike drivers injured in road accident
Two bike drivers injured in road accident

पिछले कई दिनों से नागराकांटा ब्लॉक के लुकसान राष्ट्रीय मार्ग पर एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाएं घट रही है। आज फिर दो बाइक आमने-सामने टकरा गए। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना गुरुवार सुबह 8:00 बजे की है ।दोनों घायल बाइक चालकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की खबर मिलते ही नागराकाटां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक देवपाड़ा इलाके से श्याम छेत्री सुबह अपने बाइक में दूध लेकर ग्रासमोर चाय बगान जा रहा था। विपरीत और से काफी तेज गति से आ रही एक बाईक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here