आज गुरुवार की शाम 4:00 बजे गोपनीय सूत्रों के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसओजी और एनजेपी थाना की महिला पुलिस ने अभियान चलाकर एनजीपी थाना के कमरंगागोरी फ्लाईओवर के पास अभियान चलाकर 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार लोगों में 2 महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार सानिउर शेख मालदा जिला का रहने वाला है। वही आयशा बेगम उत्तर दिनाजपुर और मेनका खातून माटीगाड़ा की रहने वाली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामद 700 ग्राम ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य 1करोड़ 40 लाख है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।