Strong victory for Trinamool Congress in Kolkata Municipal Corporation
Strong victory for Trinamool Congress in Kolkata Municipal Corporation

विधानसभा चुनाव के बाद कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस को जबरदस्त जीत को लेकर पूरे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थक विजय उत्सव मना रहे हैं। कोलकाता के सड़कों पर तृणमूल के कार्यकर्ता और समर्थक होली खेल रहे हैं। ममता बनर्जी ने कोलकाता के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस आपके विश्वास पर खरा उतरेगी। कोलकाता नगर निगम के चुनाव में विरोधी दलों को जबरदस्त झटका लगा है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को हुआ है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भाजपा के अंदर लगातार टूट जारी है और कहीं ना कहीं राज्य में भाजपा का संगठन काफी कमजोर हुआ है। कोलकाता नगर निगम के चुनाव में भी यह साफ नजर आ रहा है। कोलकाता नगर निगम के चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं। उसके मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के 134, भाजपा 3,वामफ्रंट तीन और कांग्रेस दो सीटों पर विजयी हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ कोलकाता नगर निगम पर अपना कब्जा कर लिया है। कोलकाता नगर निगम के परिणाम से एक बात साफ हो जाता है कि विरोधियों ने तृणमूल कांग्रेस के सामने घुटने टेक दिए हैं। इतना ही नहीं मतदाता को भी अब ऐसा लगने लगा है कि अगर इलाके का विकास करना है तो राज्य सरकार के साथ ही रहना होगा। यही वजह है कि मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजयी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here