Bhanu Jayanti celebrated in Nagrakanta

हर साल की तरह इस साल भी दार्जिलिंग जिला में भानुभक्त जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। दार्जिलिंग, कालिमपोंग कर्सियांग सहित पुरे पहाड़ी इलाकों में आज नेपाली भाषा भाषी लोगों ने धूमधाम से भानुभक्त जयंती को मनाया। सिलीगुड़ी में भी नगर निगम की ओर से भानुभक्त जयंती का आयोजन किया गया। गुरुंग बस्ती में भी भानुभक्त जयंती का आयोजन किया गया था। इस मौके पर नगर निगम के प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार नगर निगम के कमिश्नर मौजूद थे। रंजन सरकार ने भानुभक्त की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भानुभक्त नेपाली के महान कवि है। राज्य सरकार हमेशा से इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here