सिलीगुड़ी शहर के विकास के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम लगातार कोशिश में जुटी है।शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही साथ शहर में जाम की समस्या को मिटाने के लिए कई सालों से राज्य सरकार तत्पर हैं। आज सिलीगुड़ी नगर निगम के साथ राइट्स संस्था की बैठक हुई। जहां पर सिलीगुड़ी के विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सिलीगुड़ी नगर निगम के चेयरमैन गौतम देव और प्रशासक मंडली के सदस्य गन भी मौजूद थे। आने वाले दिनों में सिलीगुड़ी शहर कैसा होगा उसकी रूपरेखा नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष पेश की गई। इस मौके पर गौतम देव ने क्या कहा आइए सुन लेते हैं।