Preparations to set a new record on Modi's birthday
Preparations to set a new record on Modi's birthday

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। और यही वजह है कि देश के विरोधी दलों को मोदी ब्रांडिंग पसंद नहीं आती है। लेकिन नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा भी कहां पीछे हटने वाली है। विरोधी, मोदी को जितना घेरना चाहते हैं भाजपा भी उसी रफ्तार से मोदी को और ज्यादा प्रमोट करना चाहती है। अब फिर एक बार भाजपा मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर कुछ अलग ही ढंग से देश के समक्ष प्रस्तुत करना चाहती हैं। भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को मनाए जा रहे सेवा दिवस के दिन एक नया और अद्भुत रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत ने पहले ही 1 दिन में एक करोड़ 40 लाख से ज्यादा टीके लगाकर विश्व कीर्तिमान बना चुका है। अब भाजपा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में व्यापक स्तर पर टीका अभियान से देश के लोगों को जोड़ेंगी और इस अभियान में सरकार ही नहीं बल्कि भाजपा के लगभग 8 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवी भी जुड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 7 लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है और यह बहुत जल्द 8 लाख पार कर जाएगी। भाजपा इस टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार की कई योजनाओं को देश के समक्ष पहुंचाने की कोशिश करेगी। दरअसल भाजपा एक तीर से दो निशाना साधना चाहती है। 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होना है तो वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव। इन दोनों चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारी में जुट गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का ग्राफ कहीं ना कहीं गिरता हुआ नजर आ रहा हैं और यही वजह है कि भाजपा नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर टीकाकरण अभियान के माध्यम से देश के लोगों तक अपनी पहुंच फिर एक बार बनाना चाहती है। ग्रास रूट पर भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए डेढ़ महीने पहले 2 लाख गांव में चार लाख स्वयंसेवक को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया था। महामारी के इस दौर में अपने कार्यकर्ताओं को आम आदमी से जोड़कर भाजपा अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहती है। दरअसल राजनीतिक पार्टियां किसी भी मौके को अपने हाथ से गवाना नहीं चाहती है और इन दिनों पूरे देश में टीकाकरण अभियान लोगों से जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम माना जा रहा है। और इसका फायदा हर राज्य में राजनीतिक पार्टियां उठा रही है। अब अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा भी अगर टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है तो इसमें गलत क्या है। #shwetasingh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here