30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा केंद्र का उपचुनाव होना है।यह विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल है।क्योंकि यहां पर राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में है। तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ममता बनर्जी को लेकर जबरदस्त प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं ममता बनर्जी को विजय बनाने के लिए सोमवार को दुर्गापुर पश्चिम के भूतपूर्व विधायक के विश्वनाथ परियाल ने इलाके में पूजा-पाठ और यज्ञ का आयोजन किया। दुर्गापुर स्टेशन बाजार इलाके के श्रमिक नगर दामोदर कॉलोनी इलाके में महायज्ञ का आयोजन किया गया। भूतपूर्व विधायक विश्वनाथ परियार ने बताया कि ममता बनर्जी की जीत निश्चित है। इसके बावजूद भी हम ममता बनर्जी की मंगल कामना करते हैं। और यही वजह है कि आज इलाके के काली मंदिर में पूजा पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में इलाके के तृणमूल कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे। गौरतलब है कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पराजित होने के बाद अब भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। इस उपचुनाव पर पूरे देश की नजर है। जहां पर उनकी मुख्य टक्कर भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टेबरीवाल से हो रही है।