मंगलवार की रात दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति का नाम निरंजन सिंह बताया गया है। हर रोज की तरह काम करने के बाद निरंजन सिंह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। उसी समय पीछे से एक मारुति कार ने उसे धक्का मार दिया। घटनास्थल पर ही निरंजन सिंह की मौत हो गई। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी गुस्सा देखा गया और स्थानीय लोगों ने लगभग 1 घंटे तक सड़क को अवरोध करके विरोध प्रदर्शन किया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर पूरी स्थिति को नियंत्रण में लिया। लोगों का आरोप है कि इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को और भी कड़ाई बरतने की जरूरत है।