झारखंड सरकार ने राज्यवासियों को दिया नए साल का तोहफा। पेट्रोल होगा 25 रुपया सस्ता। देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते मूल्य के बीच में झारखंड सरकार ने राज्य के लोगों को नया साल का एक बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड सरकार ने राज्य में पेट्रोल को 25 रुपया सस्ता करने की घोषणा किया है। देश में झारखंड पहला राज्य होगा, जहां पर पेट्रोल 25 रुपया सस्ता होगा।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पेट्रोल 25 रुपए सस्ता करने की घोषणा की है। नई कीमतें 26 जनवरी से लागू होंगी। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य ने टू व्हीलर के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपया की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के टू व्हीलर मालिकों को,प्रति माह 10 लीटर पेट्रोल के लिए 25 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी देगी। सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर यह घोषणा की गई। उनकी झारखंड मुक्ति मोर्चा 2019 में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई। कांग्रेस और लालू प्रसाद की राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कुल 81 सीटों में से 47 सीटों पर जीत हासिल करके बहुमत हासिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30, कांग्रेस और राजद ने 16 सीटें जीती। बाद में झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के दो विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। सरकार के 2 साल पूरा होने के अवसर पर हेमंत सोरेन ने राज्य के छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देने का भी ऐलान किया है। ताकि होनहार छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी ना हो। जनजाति समुदाय के बच्चों को बैंक प्रबंधन लोन नहीं दे रहें हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर है। आने वाले दिनों में इस समस्या का समाधान सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य में टू व्हीलर के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की राहत देगी। इसका लाभ 26 जनवरी, 2022 से मिलना शुरू होगा।’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने टि्वटर हैंडल से इस बात की जानकारी राज्य के लोगों को दी है। अभी सरकार ने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह योजना सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए ही लागू होगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले दीपावली के ठीक पहले तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः पांच एवं दस रुपये प्रति लीटर का एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की गयी थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश समेत अनेक BJP शासित राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कमी कर जनता को पेट्रोल एवं डीजल के दामों में भारी राहत दी थी। नए साल के शुरुआत में झारखंड सरकार द्वारा इस बड़ी घोषणा के बाद हो सकता है कि देश के और भी कई राज्य अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करके राज्य की जनता को राहत दे। पेट्रोल और डीजल के लगातार मूल्य वृद्धि के वजह से आम आदमी परेशान है। पिछले कई महीनों में सामानों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है और इसका सीधा असर गरीब और मिडिल क्लास फैमिली पर पड़ रहा है।