मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे अस्थाई कर्मचारियों के साथ मुलाकात करने पहुंचे भाजपा के सांसद खगेन मुर्मू। मालदा मेडिकल कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी नौकरी के स्थायीकरण, तमाम सरकारी सुविधाओं के साथ ही साथ 65 साल तक काम दिए जाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय मेडिकल कॉलेज में 177 का स्थाई कर्मचारी हैं। शुक्रवार से सभी अस्थाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अस्थाई कर्मचारियों ने बताया कि मैनेजमेंट ने उन्हें नोटिस दिया है कि अगस्त महीने के बाद उन्हें काम से हटा दिया जाएगा और यही वजह है कि अस्थाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।