आज महालया है। पितृपक्ष का आज अंतिम दिन है और मातृ पक्ष आज आज से शुरू हो गया। मां दुर्गा के आगमन की तैयारी में अब हर कोई जुड़ गए हैं। कल से नवरात्रा की पूजा भी शुरू हो जाएगी। महालया के मौके पर बंगाली परिवार के लोग अपने दिवंगत बुजुर्गों के आत्मा की शांति के लिए नदियों में जाकर तर्पण करते हैं।मालदा शहर के महानंदा नदी घाट पर भी काफी संख्या में लोगों ने तर्पण किया। बहुत ही विधि विधान से तर्पण किया जाता है। जहां पुरोहित मंत्र उच्चारण के द्वारा तर्पण करवाते हैं। इंग्लिश बाजार नगरपालिका की ओर से महालया के मौके पर महानंदा घाट पर तमाम व्यवस्थाएं की गई थी। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।नगरपालिका के प्रशासक सुमाला अग्रवाल भी इस मौके पर मौजूद थी। महालया के मौके पर महानंदा नदी इलाके में कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस भी काफी संख्या में तैनात थी।