पहाड़ पर लगातार बारिश के वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। आज तड़के सुबह 10 नंबर राष्ट्रीय मार्ग पर सेतीझोड़ा इलाके में जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पहाड़ के कई इलाकों में भारी बारिश के वजह से लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं। सिलीगुड़ी से सिक्किम और कालिमपोंग का संपर्क टूट गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी राहत कार्य में जुट गए हैं। सुबह से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप है ।सड़क के दोनों और कई सौ गाड़ियां खड़ी है। प्रशासन ने लोगों को तीस्ता मंगपोंग होकर जाने को कहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था स्वाभाविक होने में काफी समय लगेगा। लैंडस्लाइड के वजह से काफी मात्रा में मलवा सड़कों पर बिखरा हुआ है। सुबह जो भी लोग अपने घरों से निकले थे अभी पहाड़ के विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं।