आज ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जन्म जयंती के मौके पर इस्लामपुर के सामाजिक संस्था आमरा सहमर्मी और बिंदास की ओर से गरीब बच्चों के बीच पूजा से पहले नए कपड़े और उनकी जरूरत की चीजें प्रदान की गई। इस मौके पर इस्लामपुर नगरपालिका के प्रशासक मानिक दे और संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे ।इस्लामपुर टाउन लाइब्रेरी परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस्लामपुर और ग्वालपोखर दोनों ब्लॉक के गरीब बच्चों को पूजा के मौके पर नए वस्त्र और कई सामग्री प्रदान की गई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि समाज के प्रति हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। महामारी के इस दौर में गरीब लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशान विकलांग लोग हैं। और यही वजह है कि हम लोगों ने आज यह कार्यक्रम रखा है जहां पर गरीब बच्चों के साथ ही साथ विकलांग बच्चों को भी हर प्रकार से मदद की जा रही है।