Flood situation due to heavy rains in Durgapur

2 दिन से हो रही लगातार बारिश के वजह से दुर्गापुर शहर के कई वार्डों में‌ बरसात का पानी भर गया है।बरसात के पानी भर जाने से 300 से ज्यादा घर पानी में डूबे हुए हैं और इसके वजह से इलाके के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने पीने की व्यवस्था किया है। गुरुवार की सुबह से ही नगर निगम की ओर से कई वार्डों में जाकर लोगों को खाना दिया गया। झारखंड सहित दक्षिण बंगाल में पिछले 2 दिनों से हो रही भीषण बारिश के वजह से दुर्गापुर बैरेज में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए गुरुवार की सुबह दुर्गापुर बैरेज से एक लाख 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दुर्गापुर बैरेज प्रबंधन ने बताया है कि अगर बारिश लगातार होती रही तो और भी पानी छोड़ा जा सकता है। और इसके वजह से दुर्गापुर के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। बारिश के वजह से दुर्गापुर के कई वार्ड जलमग्न हो गए हैं। आसनसोल में 345 मिलीमीटर, दुर्गापुर में 220 मिलीमीटर में बारिश दर्ज की गई है।भीषण बारिश के वजह से शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में कई पशुओं के मारे जाने की भी खबर या रही हैं। अंडाल थाना के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। अंडाल रेल ब्रिज के नीचे पानी जम जाने से यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है। कुल मिलाकर लगातार हो रही बारिश के वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here