मछली के बिना बंगाली अधूरा है। अगर खाने की थाली में एक टुकड़ा मछली मिल जाए तो फिर कहना ही क्या। और अगर मछली अपने हाथ से पकड़ी जाए तो उसका आनंद ही अलग है। गौरतलब है कि 16 अगस्त से उत्तर दिनाजपुर जिला के करणदिघी में मछली पकड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। और यह प्रतियोगिता 1 महीने तक चलती है। मछली पकड़ने के शौकीन यहां पर टिकट कटाकर मछली पकड़ने के लिए आते हैं। दूरदराज से लोग यहां मछली पकड़ने आते हैं। पिछले साल करोना महामारी के वजह से यह प्रतियोगिता नहीं हुई थी। लेकिन इस बार यहां पर मछली पकड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगियों को काफी बड़ी-बड़ी मछलियां भी हाथ लग जाती है और इसे लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बनता है। इस प्रतियोगिता के दौरान एक दिन 30 किलो की एक मछली प्रतियोगी के हाथ लग गई और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।