आर्थिक फर्जीवाड़ा और फोन पर धमकी देने के आरोप में दुर्गापुर के सिटी सेंटर के एके बिथी इलाके से पुलिस ने बिहार और झारखंड के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में कई महीनों से एक घर किराए पर लेकर सभी आरोपी एक साथ रहते थे। और वही से विभिन्न घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। आरोपीयों ने इलाके के लोगों को गैस मैकेनिक के रूप में परिचय दिया था।बिहार के दुमका और झारखंड के रहने वाले इन असामाजिक तत्वों को पुलिस ने पकड़ लिया है ।पुलिस के मुताबिक काफी दिनों से पांचों युवक अपने घरों से नहीं निकल रहे थे। इसी को लेकर घर मालिक को शक होने पर पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। एक मोबाइल कॉल के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर किराए के मकान से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 16 मोबाइल फोन और बहुत सिम कार्ड सहित फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुए हैं। शनिवार को आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया जाएगा। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के डीसी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जांच के आधार पर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि इस गिरोह के साथ और कौन लोग शामिल है।