इस्लामपुर के मंडलगोला की दुर्गा पूजा इलाके की सबसे प्राचीन दुर्गा पूजा मानी जाती है।आज भी मंडल परिवार के सदस्य अपने पूर्वजों के इस पूजा को बहुत ही विधि विधान से करते हैं। यह पूजा कितने साल पुरानी है, यह बताना तो बहुत मुश्किल है। लेकिन मंडल परिवार के सदस्यों के मुताबिक यह दुर्गा पूजा कमोबेश 200 साल पुरानी है। जब इस्लामपुर बिहार का हिस्सा हुआ करता था। मां दुर्गा, मंडल परिवार के इष्ट देवी हैं और मंडल परिवार एक मां के रूप में दुर्गा की आराधना और पूजा करते हैं। मंडल परिवार का छोटा काम हो या बड़ा काम, मां दुर्गा के आदेश के बिना नहीं होता है। मंडल परिवार के नाट्य मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा का निर्माण शुरू हो जाता है। मंडल परिवार के इस पूजा में सभी धर्म और जाति के लोग बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी के वजह से मंडल परिवार ने भले ही भव्य रूप से मां दुर्गा का पूजा ना किया हो लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जाएगी।