पुलिस अधिकारी के घर में घुसकर गोली चलाने की घटना को लेकर पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। घटना बीते कल रात रायगंज के देवीनगर इलाके की है। इस घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्यों को गोली लगी है। इस घटना में परिवार की एक महिला की मौत हो गई है और बाकी दो गंभीर रूप से घायल है। जिनका रायगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत महिला का नाम देवी सन्याल बताया गया है। घायल 2 लोगों का नाम विजय कृष्ण मजूमदार और रूपा अधिकारी बताया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक है जिन अपराधियों ने गोली चलाया है वह पहले विजय कृष्ण मजूमदार के घर में ही किराए पर रहते थे। किराया को लेकर विजय कृष्ण मजूमदार के साथ विवाद होने के वजह विजय कृष्ण मजूमदार ने उनको घर से निकाल दिया था। हो सकता है कि इसी रंजिश के वजह से ही अपराधियों ने विजय कृष्ण मजूमदार के घर इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के पीछे और क्या रहस्य है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक है घायल विजय कृष्ण मजूमदार राज्य पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। घायल दो महिला विजयकृष्ण मजूमदार के बहन बताई जा रही है। पुलिस सुपर मोहम्मद साना अखतार यह मुताबिक तीन से चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।इस घटना को लेकर देवीनगर इलाके में सनसनी फैल गई। एक पुलिस अधिकारी के घर में अपराधियों द्वारा गोली चलाने की घटना को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।