राज्य में नगरपालिका चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करना चाहते हैं और यही वजह है कि हर जिले में नये सदस्य बनाने का कार्यक्रम चल रहा है। बीते कल गुरुवार को उत्तर दिनाजपुर के ईटाहार के माइनॉरिटी हॉल में कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित सेनगुप्त ने कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में आज भी कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। हमें पूरे उत्साह के साथ अपने संगठन को मजबूत करना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना होगा। कांग्रेसी एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमारे कार्यकर्ताओं को नगरपालिका चुनाव के दौरान मेहनत करना होगा।