Cinema houses open in Balurghat from today

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार से बालूरघाट शहर के सभी सिनेमाघर खुल गए हैं। सिनेमाघरों के खुलने से सिनेमाघर के कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सिनेमा घर के मालिक और कर्मचारियों ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इन दिनों करोना काफी नियंत्रण में है और हमें उम्मीद है कि अब दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने जरूर आएंगे। लॉकडाउन और सरकारी पाबंदी के वजह से चार महीनों से सिनेमाघर बंद पड़े थे। पिछले 2 सालों से सिनेमाघरों की स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई है। और इसके वजह से कर्मचारियों को भी बेरोजगार होना पड़ा। सिनेमाघर कर्मचारियों का परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया था। अंततः सरकार ने सिनेमाघरों को 1 अगस्त से खुलने का निर्देश दिया था।सरकारी गाइडलाइन को मानकर सिनेमाघरों की साफ सफाई चल रही थी और इसमें कुछ दिन लग गए। आज शुक्रवार से बालूरघाट के सभी सिनेमाघर खुल गए हैं। भले ही आज दर्शकों की संख्या बहुत कम है लेकिन सिनेमाघर मालिकों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिर वैसे ही रौनक लौट आएगी जैसे पहले रहा करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here