अगर दूसरे राज्य में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है तो फिर क्यों नहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल सस्ता नहीं हो रहा है। आज मंगलवार को पूरे राज्य में भाजपा की ओर से पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है। पूरे राज्य के साथ आज दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से सटे एक पेट्रोल पंप के सामने दुर्गापुर के विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि आखिर क्यों नहीं राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल का दाम कम नहीं कर रही।
https://youtu.be/kCPCyl3KHQU