4 दिन पहले बोलपुर से दुर्गापुर अपने मासी के घर घूमने आया था 19 साल का विशाल दास। अपने मासी को विशाल ने कहा था कि शनिवार यानी आज मासी के बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद रविवार को अपने घर लौट जाएगा। लेकिन विशाल का घर लौटना संभव नहीं हुआ। बोलपुर कॉलेज के तृतीय वर्ष का छात्र विशाल दास अपने मासी के लड़के के साथ शनिवार की दोपहर दुर्गापुर बैरेज मैं स्नान करने के लिए गया था और वही पानी में डूब गया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। प्रशासन की ओर से विशाल को लगातार ढूंढा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अभी तक विशाल का पता नहीं चल सका है