जमीन के एक व्यापारी को अपहरण के मामले में मानिकचक थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। अपरहण कार्यों द्वारा मोटी रकम फिरौती के रूप में मांगे जाने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने रतवा इलाके में अभियान चलाकर व्यापारी को एक और जहां ढूंढ निकाला वहीं इस मामले में पुलिस ने एक महिला को धर दबोचा। अपरहण के 2 दिनों के अंदर ही पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। पुलिस ने रतवा के पश्चिम रतनपुर इलाके में अभियान चलाकर अपरहण हुए व्यापारी को ढूंढ निकाला। व्यापारी का नाम सुशांत प्रमाणिक बताया गया है और उसका घर सदरपुर इलाके में हैं। 12 सितंबर को जमीन से संबंधित एक काम से मथुरापुर गए थे। उसके बाद से ही सुशांत का अता पता नहीं चल रहा था। उसी दिन रात को परिवार के पास से 10 लाख रुपया फिरौती को लेकर अपहरणकारियों ने फोन किया। अपरहणकारियों के फोन मिलने के बाद परिवार के लोगों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाया। शिकायत मिलने के बाद मानिकचक थाना पुलिस ने जांच में जुट गई और पुलिस ने एक टीम का गठन किया। मोबाइल फोन के टावर की लोकेशन को ट्रैक करते हुए पुलिस रतवा थाना इलाके में पहुंची। मंगलवार के रात पुलिस ने रतनपुर इलाके के एक घर से अपरहण हुए व्यापारी को वहां से निकाला। इस मामले में पुलिस ने अपरहणकारियों के दल के एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम चांदा मंडल चौधरी बताया गया है। अपहरण के मामले में और भी काफी लोग शामिल हैं। जिसे पुलिस ढूंढ रही हैं। गिरफ्तार महिला को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।