एक और जहां राज्य में राजनीतिक हिंसा की जांच में राष्ट्रीय मानवाधिकार कमिशन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभी भी बंगाल के कई हिस्सों में राजनीतिक हिंसा जारी है। बीते कल कूचबिहार के मा्थाभांगा ब्लॉक के बागानबारी इलाके में भाजपा के बूथ अध्यक्ष विपिन वर्मन के घर पर तोड़फोड़ का आरोप तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लगा हैं। भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। भाजपा के मंडल सदस्य सूदय दास ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता विपिन बन के घर पर ना सिर्फ तोड़ फोड़ दिया है बल्कि लूटपाट भी किया है।खबर मिलते ही माथाभांगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने उन पर लगे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है