दुर्गापुर नगर निगम के चार नंबर वार्ड के विद्यापति इलाके में बंदरों का तांडव काफी बढ़ गया है। इसके वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।बीते रविवार को एक बंदर ने वृद्ध महिला को धक्का मारकर उसे घायल कर दिया। वृद्ध महिला फर्श पर गिरकर बेहोश हो गई। गंभीर हालत में उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सोमवार को वृद्ध महिला के बेटे ने दुर्गापुर वन विभाग और दुर्गापुर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाया है।आज परिवार की ओर से बंदर द्वारा वृद्ध महिला को घायल करने के सीसीटीवी फुटेज को दिखाया गया। किस प्रकार बंदर वृद्ध महिला को धक्का मार रहा है इस फुटेज को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here