राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पूरे राज्य में 10 और 11 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल और डीजल के दामों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उत्तर दिनाजपुर जिला के कालियागंज मैं तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। आज विवेकानंद मोर इलाके में सभा का आयोजन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन शाम 5:00 बजे तक चलेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सचिव असीम घोष कांग्रेस के अध्यक्ष कमल घोष कालियागंज के भूतपूर्व विधायक देव सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के वजह से देश की आम जनता परेशान हैं। जिस प्रकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं उससे हर चीजों के दाम आकाश छू रहे है।