बीते कल रात सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के माटीगाड़ा थाना पुलिस ने खपरैल इलाके के त्रिपालीजोत बानियाखाड़ी इलाके में अभियान चलाकर 500 बोरे नकली जैविक खाद बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सुशील राय नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद नकली जैविक खाद का वजन 2000 किलो है। आरोप है कि सुशील राय एक फैक्ट्री बनाकर उसी में नकली जैविक खाद बनाता था। गोपनीय सूत्रों के आधार पर पुलिस को जब पता चला कि इलाके में नकली जैविक खाद बनाई जा रही है तो बीते कल रात इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली जैविक खाद बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here